IPL मैचों के दौरान धर्मशाला में सुरक्षा चाक-चौबंद

Dharamshala,30 April(TSN)-धर्मशाला में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि स्टेडियम और आसपास के इलाकों में करीब 900 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही,ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी।

धर्मशाला में तीन मैच आयोजित होंगे और ट्रैफिक की दिशा को ध्यान में रखते हुए शहर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है।मटौर से चेतडू की ओर आने वाली ट्रैफिक को एकतरफा किया जाएगा,जबकि वापसी में शिल्ला रोड से चेतडू तक वनवे रहेगा।टैक्सी चालकों को केवल कचहरी चौक तक ड्रॉप की अनुमति होगी और सुबह 9 या 11 बजे से वनवे नियम लागू किया जाएगा।

क्रिकेट स्टेडियम में 4 लेयर में रहेगा पुलिस का पहरा

एसएसपी ने बताया कि 4 मई को NEET परीक्षा भी है, लिहाजा छात्रों को किसी भी तरह की ट्रैफिक रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा।PG कॉलेज धर्मशाला और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पार्किंग नहीं होगी,लेकिन वाहन ड्रॉप के बाद बाहर पार्क किए जा सकेंगे।

शहर 8 ट्रैफिक सेक्टरों में बांटा जाएगा

मैचों के दौरान करीब 25 से 30 हजार दर्शकों की आवाजाही की संभावना है,इसलिए सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर रोक रहेगी और उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।पार्किंग के लिए पुलिस मैदान,सचिवालय,दाड़ी मेला मैदान,जोरावर मैदान, चिलगाड़ी रोड और डीआईजी कार्यालय चिन्हित किए गए हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए शटल बसें भी चलाई जाएंगी।

मुंबई की टीम धर्मकोट में रुकेगी, जिसके चलते वहां एक नया सेक्टर बनाया गया है।स्टेडियम में चार स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी,और जांच के बाद ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। केवल मोबाइल फोन की अनुमति होगी, जबकि ज्वलनशील वस्तुएं,खाद्य सामग्री,आपत्तिजनक नारे या झंडे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।टीमों की मूवमेंट के समय ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.