किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाकर टीका अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में लगातार सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं, खासकर घुमारवीं क्षेत्र में हर सप्ताह ऐसे केस दर्ज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल तक जिले में 2735 के लक्ष्य के मुकाबले 788 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें घुमारवीं में 260, झंडूता में 222, मारकंड में 189 और श्री नैना देवी क्षेत्र में 117 किशोरियां शामिल हैं। एक दिन में 96 किशोरियों को टीका लगाया गया।उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से एम्स बिलासपुर सहित जिले के 31 स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर रविवार को भी विशेष सत्र लगाए जाएंगे। स्कूलों से भी इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।जिले में टीकों के सुरक्षित भंडारण के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें एम्स बिलासपुर सहित कई सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। भारत में लगभग 83 प्रतिशत मामलों के लिए एचपीवी-16 और एचपीवी-18 जिम्मेदार हैं। हालांकि, समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इस बीमारी से बचाव संभव है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.