मुंबई (एकता): Salman Khan हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। वे निर्माता, टेलीविजन पर्सनालिटी और समाजसेवी भी हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से सल्लू भाई, भाईजान अन्य नामों से पुकारते हैं। हाल ही में सलमान खान की आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता की फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन एक अहम रोल में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को यह सरप्राइज मिलने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के अलावा ऋतिक रोशन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन भी टाइगर में निभा रहे अहम भूमिका
बताया जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ में ऋतिक रोशन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की 5वीं स्पाई यूनिवर्स फिल्म में टाइगर, पठान और कबीर एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि एडवांस बुकिंग रिलीज से एक सप्ताह पहले 5 नवंबर यानि रविवार को शुरू होगी।

इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’
जानकारी के मुताबिक ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। हालांकि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब वर्जन में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। एक बार फिर शाहरुख और सलमान साथ नजर आएंगे।

अगर हम सलमान खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। उन्होंने अपने करियर में कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे उनके फैंस की गिनती बढ़ती गई। उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और वे हिंदी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं।

