दिल्ली (एकता): आमतौर पर लोग Festive Season में नई कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान कार कंपनियों की ओर से कई ऑफर्स दिए जाते हैं। अगर आप भी इस बार नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कीमत महंगी पड़ सकती है। दरअसल कई कंपनियों ने कारों के दामों में बढ़ोतरी की है। आइए जानिए कौन सी कंपनी ने कितनी बढ़ाई कीमत…

इन कंपनियों ने बढ़ाई कीमत
सूत्रों के मुताबिक देश की कई मशहूर कार कंपनियों ने की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक Honda, Mahindra, Kia और Hyundai जैसी कंपनियों ने इसमें बढ़ोतरी की है। अब इस सीजन में कंपनियों की कारों को खरीदना महंगा हो गया है।
कौन सी कारों की बढ़ी कीमत
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 ,स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन और थार जैसी एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Hyundai की ओर से भी वेन्यू और ट्यूशॉ की कीमत बढ़ाई गई हैं।
सभी वाहन निर्माताओं की ओर से कीमत में की गई बढ़ोतरी
कार खरीदने वाले ग्राहकों को जानकर हैरानी होगी कि करीब सभी वाहन निर्माताओं की ओर से कारों की कीमत बढ़ाने में जानकारी दी गई है। कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों को और बेहतर करने के लिए कीमत में इजाफा किया गया।
