सफर होगा आसान…महज 10 घंटे में ही दिल्ली से वडोदरा पहुंचेंगे यात्री, जानें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत

दिल्ली (एकता): सफर करने वाले यात्रियों की राह आसान होने वाली है। बता दें कि अब महज 10 घंटे में ही यात्री दिल्ली से वडोदरा पहुंच सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी। पीएम ने सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचकर दौरा किया, जहां उन्होंने करीब 19,260 करोड़ रुपए की कई विकास पहलों का शिलान्यास किया। खास बात यह है कि दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के खुलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। दिल्ली और वडोदरा की दूरी महज 10 घंटे की हो जाएगी। इससे पहले अलग-अलग मार्ग से दोनों शहरों के बीच सफर करने में लगभग 18-20 घंटे लगते थे। जानिए क्या है एक्सप्रेसवे की खासियतें:-

क्या है दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे? 

आज प्रधानमंत्री ने यह एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित किया। इसको करीब 11,895 करोड़ रुपए की कीमत से तैयार किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दूसरा अनुभाग है। इससे पहले 11 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 246 किलोमीटर लंबा खंड राष्ट्र को समर्पित किया।

जानिए इस एक्सप्रेसवे के खुलने से क्या होगा?

यह नया एक्सप्रेसवे यात्रियों को काफी राहत प्रदान करेगा। इससे यात्रियों को भी सफर करने में फायदा होगा। यह राजधानी दिल्ली से शुरू होकर कोटा, रतलाम दाहोद, सोहना, दौसा, लालसोट सवाई माधोपुर और गोधरा से गुजरते हुए वडोदरा को पूरा करेगा। दिल्ली-वडोदरा खंड मध्यप्रदेश में  करीब 244 किमी की दूरी को तय करेगा।

क्या है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे?

प्रधानमंत्री ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की आधारशिला 9 मार्च 2019 को रखी गई थी। इस 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को 12,150 करोड़ रुपए से अधिक की कीमत से तैयार किया गया, जो फरवरी 2023 से शुरू हो गया है। पहले लोगों को दिल्ली से जयपुर के सफर में 5 घंटे लगते थे लेकिन अब 3.5 घंटे लगते हैं। लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की क्या खासियत है?

बता दें कि यह भारत का सबसे लंबा Expressway होगा। यह राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली और मुंबई के बीच Contact बढ़ाएगा। यह आठ प्रमुख हवाई अड्डों के साथ-साथ जेवर हवाई अड्डे, नवी मुंबई हवाई अड्डे और जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह जैसे नए आने वाले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को भी जोड़ेगा। जिससे लोगों को सफर करने में राहत मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.