Winter में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो फॉलो करें ये रूटीन… रूखी त्वचा दिखेगी खिली-खिली

दिल्ली (एकता): सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हर किसी के चेहरे पर रौनक आ जाती है। क्योंकि इस मौसम में हर किसी को घूमना-फिरना पसंद होता है। लेकिन जो हर किसी को परेशान करती है वो है ड्राई स्किन। सर्दियों में त्वचा रूखी-सूखी होने के कारण हर कोई परेशान हो जाता है। इसलिए कई लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जोकि हर किसी को सही नहीं बैठते। इससे सर्दियों के मौसम का त्वचा पर हमेशा गलत ही असर पड़ता है। आज हम आपको त्वचा में नमी बनाए रखने के कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपनी त्वचा का सही से ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की कोई जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप इन तरीकों से अपने चेहरे पर नमी बरकरार रख सकते हैं।

सनस्क्रीन को लगाना ना भूलें

कई लोग सर्दियों के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल कम करते हैं, जो कि वह सबसे बड़ी गलती करते हैं। सर्दियों में भी लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल नियमित रूप से ही करना चाहिए। इससे त्वचा हानिकारक किरणों से बची रहती है और सर्दियों में भी यह हाइड्रेट रहती है।


इस रुटीन को हमेशा करें फॉलो

बता दें कि जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उन्हें हमेशा रात को स्कीन केयर रुटीन फॉलो करना चाहिए। इसी के चलते हर रोज रात में नारियल का तेल हाथ-पैर में लगा के ही सोना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को थोड़ी राहत मिलेगी।


स्क्रब से निकलती है डेड स्किन

कई लोग सोचते हैं कि उनकी त्वचा तो ड्राई है, उन्हें स्क्रब की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा बिल्कुल गलत है। स्क्रब से डेड स्किन निकल जाती है। इसलिए हफ्ते में एक बार जरूर स्क्रब करना चाहिए।

मॉइश्चराइजर ना भूलें

इस मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल हमेशा करना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी और उस पर क्रेक नहीं पड़ेंगे। इसलिए आपको मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.