अगर आपके पास 2 हज़ार रुपये के गुलाबी नोट अभी भी मौजूद हैं, तो आप इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-बंद हुए 2000 के नोट को अब किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा कराने के लिए कहा था। इसके बाद डेडलाइन को 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया गया। लेकिन, अगर अभी भी किसी वजह से आप अभी तक इस नोट को जमा नहीं करा पाए हैं तो आपको यकीनन मौका मिल सकता है। अब भी नोट जमा कराया जा सकता है।
2000 का नोट जिला मुख्य डाकघर के माध्यम से पहुँचेगा RBI तक
 अच्छी बात ये है कि बचे हुए नोट रद्दी नहीं हुए हैं। बस इनका इस्तेमाल किसी ट्रांजैक्शन में नहीं किया जा सकता,लेकिन, बदला जा सकता है।आरबीआई ने पहले ही ऐलान किया था कि डेडलाइन खत्म होने के बाद नोटों को बदलने की सुविधा बैंकों में नहीं मिलेगी। ₹2000 का नोट कैसे ओर कहाँ जमा करवा सकते है। हालांकि, आरबीआई ने छूट दी थी कि रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रिय कार्यालय में इन नोटों को डेडलाइन खत्म होने के बाद भी जमा कराया जा सकेगा। यहां के लिए वींडो अभी भी ओपन है, इसके अलावा आप डाकघर के जरिए भी अपने बचे हुए 2000 रुपए के नोट RBI कार्यालय भेज सकते हैं,लेकिन इसके लिए आपको अपने जिले के मुख्य डाकघर में जाना होगा।
करनाल मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर ने दी जानकारी 
करनाल मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर भीम पांचाल ने बातचीत में बताया कि 2000 का नोट अभी भी वैध है।ऐसा नहीं है कि वह रद्दी हो गया है,केवल उसको ट्रांजैक्शन से बाहर किया गया है। कोई भी ऐसा व्यक्ति चिंता में ना रहे जिसके पास अभी भी 2000 का नोट किसी कारण वश रह गया है,वह व्यक्ति मुख्य डाक घर पर आकर एक छोटा सा फॉर्म भरे और उसमें अपने बैंक खाते की जानकारी के साथ अपना आधार और पैन नंबर की कॉपी लगाएं। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को इस सारी प्रक्रिया के चार्ज भी देने होंगे। इसके बाद डाकघर के कर्मचारी द्वारा इस फार्म के साथ व्यक्ति द्वारा दिए गए नोटों को लिफाफे में बंद करके उसके सामने सील किया जाएगा और रजिस्ट्री द्वारा उसे आरबीआई तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद आरबीआई द्वारा 10 से 15 दिनों  में व्यक्ति के खाते में पैसे भेज दिये जाते है। आप को बतादें कि यह प्रक्रिया भारत के सभी जिला मुख्य डाकघर में उपलब्ध है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.