हिसार (एकता): हरियाणा में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह छाए कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया। इससे प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में रहा। हिसार में 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

तापमान में आए उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। क्योंकि प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है। हालांकि सुबह-शाम कोहरा व धुंध का असर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 27 और 31 दिसंबर को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। लोगों को बस सावधान रहने की जरूरत है।
