आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि जिस सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों में मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वही सुविधा अब सरकारी अस्पताल में बेहद कम लागत पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. पुनीत महाजन और कैंसर सर्जन डॉ. यशपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान इस सफल ऑपरेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बड़ी आंत के कैंसर से पीड़ित मरीज की जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान कैंसर से प्रभावित हिस्से को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया और पूरा ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के संपन्न हुआ।डॉक्टरों के अनुसार मरीज की रिकवरी काफी तेज रही। ऑपरेशन के चौथे दिन ही मरीज ने सामान्य भोजन लेना शुरू कर दिया था और उसकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोबोटिक सर्जरी पारंपरिक ऑपरेशन की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है। इस तकनीक में शरीर पर बड़े चीरे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है।डॉक्टरों ने बताया कि आईजीएमसी में अब तक कुल 38 रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें कैंसर से जुड़े तीन ऑपरेशन भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कम खर्च पर अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।आईजीएमसी प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में रोबोटिक तकनीक के जरिए और अधिक जटिल सर्जरी करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही प्रदेश में मिल सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक विज्ञान...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय...

हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.