/ Aug 30, 2026

आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025′ देश के विकास और सुरक्षा के लिए जरूरी: जयराम ठाकुर

शिमला,29 मार्च(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि’आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025’वर्तमान में हमारे देश की जरूरत है।लोकसभा में गुरुवार को‘आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025’ पास कर दिया गया।इसके कानून बनते ही देश की सुरक्षा और विदेशी नागरिकों के आगमन और प्रवास को व्यवस्थित तरीके से मॉनिटर करने का रास्ता साफ हो जाएगा।यह कानून भारत को अवैध घुसपैठ,अपराध और सुरक्षा खतरों से बचाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था,शिक्षा और वैश्विक पहचान को भी नई दिशा देगा।इस बिल के कानून बनकर लागू हो जाने के बाद अब हर विदेशी नागरिक के प्रवेश, ठहराव और उद्देश्यों का व्यवस्थित और आधुनिक रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिसका प्रत्यक्ष लाभ हिमाचल प्रदेश को होगा।

हिमाचल में गैरकानूनी काम में संलिप्त विदेशियों की मॉनिटरिंग होगी आसान

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में इस तरीके के कदम उठाने की सख्त आवश्यकता थी।इस कानून के लागू हो जाने से विदेशी लोगों पर पूरी निगरानी और उनका सहयोग किया जा सकेगा।जो लोग भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने आते हैं,उनका स्वागत होगा,लेकिन जो देश में अशांति फैलाने आते हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अब हर विदेशी पर 360 डिग्री स्क्रीनिंग 24 मापदंडों पर की जाएगी,जिससे अवैध प्रवासियों और अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।इसका लाभ हिमाचल प्रदेश को भी मिलेगा प्रदेश में जिस तरह से नशा माफिया सर उठा रहा है। नशे के खिलाफ कार्रवाई में जिस तरह से विदेशियों के शामिल होने का मामला सामने आ रहा है, उससे एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम्स से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सकेगी जो इस तरह के कार्यों में लिप्त रहेंगे। ‘अतिथि देवो भव’ हमारी परंपरा है लेकिन अतिथियों को भी हमारे देश की संस्कृति, मान्यताओं और कानूनों का सम्मान करना होगा,यह सुनिश्चित करने में ‘आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025’ बहुत मददगार साबित होगा।इस बिल में “इमिग्रेशन, वीजा और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन और ट्रैकिंग” सिस्टम को कानूनी आधार दिया गया है। इससे अवैध रूप से भारत में घुसने वालों और तय समय से ज्यादा रुकने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। देश में अवैध रूप से घुसने और रहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिक्रम ठाकुर के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष व्यक्त की संवेदनाएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बिक्रम ठाकुर के नंगल स्थित आवास पहुंच कर उनके माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.