/ Aug 29, 2026

हिमाचल और तेलंगाना सरकार के बीच लाहौल स्पीति में बनने वाले दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर MOU साइन

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सरकार के बीच लाहौल स्पीति में बनने वाले दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए.हिमाचल की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना से उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू ने MoU पर साइन किए.जिला लाहौल स्पीति में चेनाब नदी पर प्रस्तावित दो पावर प्रोजेक्ट सेली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 400 MV और मियार हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 120 MV को लेकर दोनों राज्यों के बीच समझौता हुआ है.हिमाचल में यह दोनों प्रोजेक्ट तेलंगाना सरकार बनाएगी.

तेलंगाना के उज्जवल और स्वच्छ भविष्य का रास्ता खुलेगा-भट्टी विक्रमार्का मल्लू

इस दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हिमाचल और तेलंगाना सरकार के बीच हो रहा समझौता मिल का पत्थर साबित होगा.उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में दोनों राज्यों के बीच ऊर्जा समझौता देश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा कदम है.इस कदम से तेलंगाना के उज्जवल और स्वच्छ भविष्य का रास्ता खुलेगा.

हिमाचल में हाइड्रो एनर्जी की अपार संभावनाएं- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने ग्रीन एनर्जी एक क्षेत्र में विकास के लिए काम किया है.उन्होंने कहा कि हिमाचल में हाइड्रो एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी.ऐसे में हिमाचल में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन में कंपनियां अगर हिमाचल की शर्तों को नहीं मानती है तो सरकार इन प्रोजेक्ट्स को टेकओवर करेगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार 12,18 और 30 की नीति पर काम कर रही है हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.तेलंगाना सरकार के साथ एमओयू साइन होने से दोनों प्रदेशों के लिए विन-विन सिचुएशन है.दोनों राज्यों को इससे लाभ होगा साथ ही उन्होंने कहा की डुग्गर पावर प्रोजेक्ट को लेकर भी तेलंगाना सरकार ने उत्सुकता दिखाई है अगर एनटीपीसी हिमाचल सरकार की शर्तों को नहीं मानती है तो सरकार यह प्रोजेक्ट टेक और करके तेलंगाना सरकार को दे सकती है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.