/ Sep 16, 2026

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों,सीमांत किसानों,कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे समय से रह रहे पात्र परिवारों को राहत देने से जुड़ा है।कैबिनेट ने ‘रेगुलराइजेशन पॉलिसी-2026’ को मंजूरी दी है, जिसके तहत आवास,कृषि और बागवानी उपयोग के लिए 20 बीघा तक सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को नियमित करने का प्रावधान किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप तैयार इस नीति को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।किसानों को राहत देते हुए सरकार ने उन 6356 किसानों के लिए विशेष सहायता योजना मंजूर की है,जिनकी भूमि कृषि ऋण बकाया होने के कारण नीलामी की प्रक्रिया में है।तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी।स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट ने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।इसके तहत 300 मेडिकल ऑफिसर,200 स्टाफ नर्स,250 मल्टी टास्क वर्कर, 76 ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट,36 रेडियोग्राफर और 50 लैब तकनीशियनों के पद भरे जाएंगे।इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 75 असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पद सृजित किए जाएंगे।सरकाघाट अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 बिस्तर और बद्दी अस्पताल को 200 बिस्तरों तक विस्तारित किया जाएगा।कर्मचारियों से जुड़े फैसलों में अध्ययन अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देने का निर्णय लिया गया है।वहीं 31 मार्च 2026 तक सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी का दर्जा मिलेगा।जॉब ट्रेनी को 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।करुणामूलक नियुक्ति के अस्वीकृत मामलों की दोबारा समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने हिमकेयर योजना को बीमा मॉडल पर संचालित करने की मंजूरी दी है। अब पात्र लाभार्थियों को पहले की तुलना में अधिक स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी और बीमा कवर को बढ़ाकर 7 लाख से 10 लाख रुपये तक किया जाएगा।इसके अलावा गद्दी समुदाय और भेड़ पालकों के लिए ग्रेजिंग पॉलिसी-2026 को स्वीकृति दी गई है।विभिन्न मेलों को राज्य,राष्ट्रीय और जिला स्तरीय दर्जा देने के साथ ही अग्निकांड प्रभावित 15 परिवारों को सात-सात लाख रुपये की सहायता देने का भी फैसला लिया गया।मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी गठित की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.