चंडीगढ़ (एकता): चंडीगढ़ में आज SYL के मु+द्दे को लेकर एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा आमने-सामने होने जा रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को CM भगवंत मान और CM मनोहर लाल के बीच अहम बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे ताज होटल में बैठक होगी। जिसमें तमाम नेता शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर SYL मु+द्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बैठक में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दूसरी ओर मौसम विभाग ने 2 दिन कोहरे की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी ना के बराबर है।
