हरियाणा के रेवाड़ी में पोता होने पर किन्नरों को दिया प्लाट गिफ्ट…12 से 15 लाख कीमत बताई जा रही

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- अक्सर किसी के घर में शादी की खुशियां हो या फिर बेटे का जन्म, किन्नर बधाई लेने जरूर आते हैं। परिवार किन्नरों को सम्मान के रूप में उन्हें गिफ्ट या कैश जरूर देते हैं, लेकिन शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में किन्नरों को ऐसा गिफ्ट मिला कि उसे सुनकर वह भी दंग रह गए, क्योंकि ऐसा गिफ्ट उन्हें जीवन में पहली बार मिला है।
शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए हो तो बता देना…वो भी दे देंगे
रेवाड़ी शहर की सत्ती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पौत्र ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार है। उनकी पुश्तैनी जमीन शहर के आसपास काफी ज्यादा है। शमशेर सिंह के बेटे प्रवीन यादव पेशे से एडवोकेट है। कुछ समय पहले प्रवीन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। प्रवीन यादव ने पहली ही संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाईं। खुशियों की इस कड़ी में शुक्रवार को शमशेर सिंह के घर किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल पहुंचीं। आमतौर पर जैसे हर घर में किन्नर बधाई लेने पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नरों ने गीत गाना और नाचना शुरू किया।किन्नरों के शमशेर सिंह के घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आसपास की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गई। करीब 10 मिनट तक प्रोग्राम चला और उसके बाद नवजात पौत्र की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने गिफ्ट के तौर पर 100 वर्ग गज का प्लाट देने की घोषणा की। प्लाट की 12 से 15 लाख रुपए कीमत शमशेर सिंह ने सभी के बीच में कहा कि वह किन्नरों के नाम एक प्लाट देंगे। इसके बाद शमशेर सिंह ने और कोई जरूरत भी पूछा। शमशेर सिंह ने पूछा कि आप इस प्लाट में क्या करेंगे तो किन्नर ने बताया कि वह पशु बांधेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए हो तो बता देना, वो भी दे देंगे। दरअसल, किन्नरों को दिया ये प्लाट शहर के झज्जर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच में है। इसकी फिलहाल कीमत 12 से 15 लाख रुपए के बीच में है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.