SVSU के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने होनहार छात्रों को डिग्री और गोल्ड मेडल से नवाज़ा…8 विभूतियों को दी मानद उपाधि

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने होनहार छात्रों डिग्री और मैडल देकर सम्मानित किया. समारोह में राज्यपाल ने 35 विषयों के 675 विद्यार्थियों को 1200 डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए। साथ ही अपने-अपने विषय में उत्कृष्ट रहे 10 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी दिए। जबकि  उद्योग, उद्यमिता और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आठ विभूतियों को मानद उपाधियों से नवाजा गया।
85 फ़ीसदी से भी ज्यादा छात्रों की प्लेसमेंट की जताई उम्मीद 
 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर कुलपति डॉ. राज नेहरू ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रचनात्मक सोच और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कर्मठता से अस्तित्व में आया है.  1000 करोड रुपए से भी ज्यादा की इस परियोजना का लक्ष्य विद्यार्थियों को कौशल के साथ रोजगार से जोड़ना है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने देश के 116 इंडस्ट्री पार्टनर विश्वविद्यालय के साथ समन्वित करके एक नया मॉडल विकसित किया है। यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण भी है और प्रेरणा भी है। उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के इन्नोवेटिव स्किल स्कूल की भी जमकर सराहना की, जिसमें विद्यार्थियों को नौवीं क्लास से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और ब्लॉक चेन जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 85 फ़ीसदी से भी ज्यादा विद्यार्थियों की प्लेसमेंट होगी। साथ ही विद्यार्थी उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राज नेहरू एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने उद्यमिता विकास के लिए सिडबी के सहयोग से सुपर 30 प्रोग्राम की लॉन्चिंग भी राज्यपाल के हाथों से करवाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में उपस्थित रूप आटोमोटिव्स के प्रबंध निदेशक मोहित ओसवाल ने विद्यार्थियों को उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने और उत्कृष्ट के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.