सीएम खट्टर के राज में अ/प/रा/धी बेखौफ घूम रहे: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी की ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी मौजूद रहे। इससे पूर्व, आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। नारायणगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके चौधरी मान सिंह गुर्जर बीएसपी छोड़कर, अंबाला कैंट विधानसभा से भूपेन्द्र कुमार छोकर, अंबाला सिटी विधानसभा से समाजसेवी देवेंद्र सिंह अंतिल, रजत कुमार कांग्रेस छोड़कर, पूर्व सरपंच महिंद्रपाल और पंचकुला विधानसभा से सुमित वाल्मीकि, राजेश राजा, धर्मपाल लौट और वीरेंद्र राजपूत अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

हरियाणा अपराध में नंबर वन हो गया- डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज के समय में हरियाणा अपराध में नंबर वन हो गया है। सीएम खट्टर के राज में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, प्रदेश के व्यापारी डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं और हरियाणा में लगातार गैंगस्टर्स का आतंक बढ़ रहा है। हरियाणा में बढ़ते अपराध को रोकने में खट्टर सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में हुई इस घटना से मुझे बहुत दुख है, लेकिन गुस्सा भी है कि ये हरियाणा में क्या हो गया। जो हरियाणा सबसे सुरक्षित राज्य होता था वो आज जंगलराज क्यों बन गया है।

सीसीटीएनएस (अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली) के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में पिछले 11 महीने में अब तक म/र्ड/र की 974, दु/ष्क/र्म की 1701, सामूहिक दु/ष्क/र्म की 139, कि/ड/नै/पिं/ग 3871, लू/ट/पाट की 271 और क्रा/इम अगेंस्ट वीमेन की 10,946 घ/ट/ना/एं हुई। इस डाटा के मुताबिक हरियाणा में प्रतिदिन 5 से 6 दुष्कर्म, 11 से 12 कि/ड/नै/पिं/ग और 3 से 4 म.र्ड. र हो रहे हैं।

नफे सिंह राठी और उसके निजी सुरक्षा कर्मी की सरेआम दिन दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई- डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा के इतिहास में कल पहली बार राजनीतिक हत्या हुई। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उसके निजी सुरक्षा कर्मी की सरेआम दिन दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने पुलिस शिकायत में भाजपा के पूर्व विधायक, वहां के चेयरमैन और भाजपा के नेताओं को आरोपित बनाया है। उनके परिवार का कहना है कि वो पहले भी शिकायत कर चुके थे लेकिन सरकार ने कोई सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने कहा कि जब आदमी जान बचाने के लिए चार चार निजी सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर घूम रहा हो, उसको धमकियां मिल रही हो और मुख्यमंत्री उस जिले में मौजूद हो, जहां कुछ दिन पहले व्यापारियों पर गोलियां चलाकर गल्ले लूट ले गए हों, जहां सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों ने जाम भी लगाया हो और एसपी ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया हो उसके बावजूद वहां पर मर्डर हो रहा है। ये हरियाणा के लिए बहुत शर्म की बात है। इस मामले में आम आदमी पार्टी सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करती है। ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री खट्टर सरकार कानून का सही पालन कराने की मांग करती है- डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा में राजनीतिक म//र्डर होने की परंपरा शुरू हो चुकी है तो इसका मतलब हरियाणा में जंगलराज शुरु हो चुका है। हरियाणा के लोग अपराध के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा रे/प रेट और म/र्ड/र रेट में देश में दूसरे नंबर पर है, हरियाणा में यूपी से ढाई गुना ज्यादा अपराध बढ़ चुका है। हरियाणा में सरेआम गोलियां चलाकर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है, व्यापारी डर के साए में जीने को मजबूर हैं और सीएम खट्टर के सारे दावे फर्जी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े नौ साल पहले प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन इस सरकार ने हरियाणा में कानून का राज खत्म करके गुंडों का राज बना दिया है। भाजपा सरकार अपराध को रोकने में विफल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री खट्टर सरकार कानून का सही पालन कराने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.