/ May 07, 2026

कुल्लू के इस महादेव के मंदिर में रोजाना श्मशान की भस्म से किया जाता है श्रृंगार

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के चलते सैकड़ों देवी देवता जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में विराजे हुए हैं और देवी देवताओं की शिविरों में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उप मंडल आनी के शमशरी महादेव भी 10 साल के बाद ढालपुर मैदान पहुंचे हैं। जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु उनके दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। शमशरी महादेव मंदिर के खास बात यह भी है कि महादेव का मंदिर में आज भी मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर की तर्ज पर भस्म आरती होती है और रोजाना श्मशान की भस्म से महादेव का श्रृंगार किया जाता है। ऐसे में आनी स्थित शमशरी महादेव मंदिर में देवता की आज भी महाकाल मंदिर की तर्ज पर सभी पूजा अर्चना को पूरा किया जा रहा है और पूरे इलाके में महादेव की काफी मान्यता है।
10 साल बाद दशहरा उत्सव में आकर दे रहे दर्शन
देवता अंतरराष्ट्रीय ढालपुर मैदान में 10 सालों के बाद देवता आए हैं.हालांकि इससे पहले देवता के मंदिर का निर्माण कार्य भी चला हुआ था और मान्यता है कि जब तक मंदिर का कार्य पूरा नहीं होता। तब तक देवता रथ के माध्यम से कहीं भी नहीं जाते हैं। इस साल दशहरा उत्सव समिति के द्वारा उन्हें विशेष रूप से आमंत्रण दिया गया और देवता आज ढालपुर मैदान में विराज कर लोगों को दर्शन दे रहे हैं।
मंदिर का इतिहास टांकरी शैली में लिखा हुआ 
शमशरी महादेव के मंदिर का इतिहास टांकरी शैली में लिखा हुआ है। हिमाचल के प्रख्यात टांकरी विद्वान खूब राम खुशदिल ने टांकरी में लिखे अनुवाद के हिन्दी विवरण में बताया है कि इस देव परिसर का विक्रमी संवत के अनुसार सन 57 में पुनर्निर्माण किया गया। इससे माना जाता है कि यह मंदिर दो हजार साल पुराना है। शमशरी महादेव की कहानी भी उनके नाम को सार्थक करती है। ‘शमशर’ शब्द के सन्धि विच्छेद में शम’ का अर्थ पहाड़ी भाषा में ‘पीपल’ के वृक्ष को कहते हैं। जबकि ‘शर’ या ‘सर’ का मतलब ‘तालाब’ होता है.
मान्यताओं के अनुसार ये कथा 
मान्यताओं के अनुसार शमशर से कुछ दूरी पर प्राचीन गांव कमांद से एक ग्वाला प्रतिदिन अपने मालिक की दुधारू गाय को चराने शमशर गांव में आता था। परन्तु अक्सर सायंकाल के समय जब उसका मालिक उसे दुहने की कोशिश करता। मगर उसके थनों में दूध न पाकर निराश हो जाता और अपने ग्वाले नौकर को डांटता। एक दिन मालिक ने ग्वाले का पीछा किया तो पाया कि वह गाय एक पीपल के पेड़ के नीचे अपने थनों से दूध इस तरह से डाल रही थी। मानों वो शिवलिंग पर दूध चढ़ा रही हो। उसी रात देवता ने उस ग्वाले के मालिक को दर्शन दे कर कहा कि जहां तुम्हारी गाय रोज मुझे दूध चढ़ाती है। उसी ‘शम’ यानी ‘पीपल’ के पेड़ के नीचे मेरा भू-लिंग है। उसे वहां से निकालकर पीछे की पहाड़ी पर स्थित गांव में स्थापित करो। उसके बाद मंदिर की स्थापना की गई।

शमशरी महादेव के पुजारी घनश्याम ने बताया कि देवता की पूरे इलाके में काफी मान्यता है और ढालपुर में भी हजारों लोग देवता के दर्शन कर रहे हैं। देवता सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर ढालपुर पहुंचे हैं और अनेक क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों में भी देवता धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.