/ Jun 20, 2026

आखिरकार 17 दिन बाद जिंदगी की जंग सकुशल जीतकर लौटे 41 मजदूर ! रेस्क्यू ऑपरेशन ने इस तरह दिलाई कामयाबी

उत्तराखंड (एकता): आखिरकार पिछले 17 दिनों से उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में फं+से 41 मजदूर जिंदगी की जंग सकुशल जीतकर लौटे आए हैं। बता दें कि रैट माइनिंग टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन ने कामयाबी दिला ही दी। सूत्रों के मुताबिक सभी टीमों ने अपनी खास भूमिका निभाई। स्केप टनल में आखिरी पाइप से मजदूरों को बाहर निकाला गया। मजदूर तक पहुंची रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सभी मजदूरों को काले चश्मे दिए गए। अंधेरे में रहने के कारण मजदूरों के बाहर निकलने पर आंखों पर कोई इफेक्ट न हो, इसके लिए उन्हें बचाव दल ने यह चश्मे दिए। उनको जिंदगी दोबारा जीने का मौका मिला है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अपना संपर्क बनाया हुआ था।


निर्माणाधीन सुरंग में बचाव दल और मजदूरों के लिए पूजा-पाठ जारी

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सुरंग में बचाव दल और मजदूरों के लिए पूजा-पाठ जारी रहा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा ही रहे। वह सुरंग के अंदर जाकर भी सभी चीजों का जायजा लेते रहे। गौरतलब है कि दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमिक कैद हो गए थे। जिनको बाहर निकालने के लिए हर किसी ने रात-दिन एक कर दिया।

Uttarkashi: 17 दिन बाद जिंदगी की जंग जीत बाहर आएंगे 41 मजदूर, किस राज्य के  कितने और सुरंग के बाहर क्या-क्या है तैयारी? यहां जानिए - uttarakhand  uttarkashi tunnel 41 ...


बाहर निकाले गए मजदूरों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक टनल के पास जैसे ही 41 मजदूर बाहर आए उन्हें पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा दी गई। काफी तादाद में एंबुलेंस की तैनाती की गई। इसके अलावा एयर एंबुलेंस भी मौजूद रही। मजदूरों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मजदूरों को स्ट्रेचर पर लिटाकर स्केप टनल के जरिए बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। बाहर निकाले गए मजदूरों को एंबुलेंस से सीधे अस्पताल भेजा गया। वहीं साथ में उनके परिजनों को भी भेजा गया। जो कि इतने दिनों से उन्हें देखने की आस लगाए बैठे थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.