/ Oct 13, 2026

गुरुग्राम में फायर कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, मांगों को लेकर सरकार पर दबाव

गुरुग्राम, 15 अप्रैल-:हरियाणा में फायर विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अब अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार सरकार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार बातचीत बेनतीजा रही। इसके चलते उन्होंने अब सख्त रुख अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
धरने के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर कर्मियों की समस्याएं सुनीं और सरकार तक उनकी आवाज़ पहुंचाने का भरोसा दिलाया।राज बब्बर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फायर कर्मियों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस अनिवार्य किया जाना चाहिए। साथ ही ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाते हैं, उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।हाल ही में फरीदाबाद में आग बुझाने के दौरान दो फायर कर्मियों की जलने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे हरियाणा में फायर कर्मियों में रोष है।कर्मचारियों की मांग है कि दोनों मृतक कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।फायर कर्मियों का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार सरकार से बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।इसी कारण अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।फायर कर्मियों की इस हड़ताल ने अब सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राज बब्बर के समर्थन के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दल भी धरने में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल फायर कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।अब देखने वाली बात यह होगी कि इस टकराव में फायर कर्मियों की मांगें पूरी होती हैं या सरकार अपने रुख पर कायम रहती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.