प्रागपुर, विकास शर्मा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के प्रागपुर ब्लाक खंड की पंचायत गंगोट में स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग अंदाज मनाया गया. यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया.इस कार्यक्रम में गंगोट पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा प्रवासी बच्चों को मुख्य अतिथि बनाकर कार्यक्रम किया गया।ऐसे में प्रवासी बच्चे मान सम्मान पाकर भावुक हो गए ।
मन की बात कार्यक्रम में भी हुआ था पंचायत के कार्यक्रम का उल्लेख
प्रागपुर ब्लाक खंड की पंचायत गंगोट में कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रवासी बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत कार्यालय के प्रांगण में सफाई का अभियान चला कर किया गया. जिसमें प्लास्टिक के लिफाफे इकट्ठे किए गए और भांग के पौधों को उखाड़ा गया। इसके अलावा किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रवासी बच्चों द्वारा झंडा फहराने से की गई. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रवासी बच्चों पर फूल बरसाए। वही बताते चलें यह पंचायत उस समय चर्चा में आई थी जब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम में इस पंचायत के कार्यक्रम उल्लेख किया था तब से आज तक इस पंचायत द्वारा प्रवासियों को ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया जाता है.
