दिल्ली (एकता): भारत और कनाडा के आपसी रिश्ते इन दिनों सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों में राजनयिक वि+वाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अब इसके बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के आदेश जारी किए।
बता दें कि कनाडा के भारत में अभी 62 राजनयिक काम कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच वि#वाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद सामने आया है। भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ, भारत के कनाडा में मौजूद राजनयिक स्टाफ से बड़ा है।
जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर एक गंभीर आरोप लगाया था। जो कि भारत ने खारिज कर दिया। कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित किया तो भारत ने भी जवाब में कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए VISA SERVICES भी Suspend कर दी। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर रहे। वहां भी दोनों देशों के बीच भारत-कनाडा के बीच जारी वि@वाद पर बात हुई।
