इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुरू की चुनावी यात्रा… भाजपा के मंत्रिमंडल विस्तार को बताया धो*खा

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-  ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ मास्टर सतबीर गोयत, गज्जन सिंह, अनिल शोरेवाला, प्रो. सतीश गर्ग, पदम लटकानिया, दलबीर पुनिया, जयकिशन मान और मनोज कुर्रा मौजूद रहे। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा कैथल पट्टी खोट से शुरू की। इसके बाद वे गांव मानस में लोगों से मिले। वहां से बाबा लदाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद बुढ़ा खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां से गांव संगतपुरा, नंदसिंह वाला, सांघन, मालखेड़ी और पाडला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया ।
डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा को  भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,किसानों व अन्य मुद्दे को लेकर घेरा ।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार ही नहीं है और इनेलो के अध्यक्ष ने भाजपा से सेटिंग करके वोट काटने के लिए कुरुक्षेत्र से नोमिनेशन भरा है। परंतु कुरुक्षेत्र की जनता और विशेषकर किसान वर्ग कह रहा कि हमें वोट काटने की बात समझ आ गई  है लेकिन हम अपना वोट खराब नहीं करेंगे। मंत्रिमंडल के सवाल पर उन्होंने कहा था भाजपा का 2,3 महीने के लिए टेंपरेरी मंत्रिमंडल है, मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल से चुनाव हारने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों की आय डबल करने का वादा किया था, आय तो डबल नहीं हुई लेकिन कर्जा कई गुना हो गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता जा रहा है, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। पीएम मोदी चुनाव नजदीक आते ही पेट्रोल के दाम 100 रुपए में से 2 रुपए घटाकर कहते हैं बजाओ ताली। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना एक धोखा है। इसमें भाजपा सरकार डॉक्टरों को पैसे नहीं देते जिस योजना को डॉक्टरों ने बंद कर दिया है। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और भय मुक्त सरकार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.