करनाल को सीएम सिटी बनाए रखने के लिए मैंने नायब सैनी के लिए विधायक पद से दिया त्यागपत्र -मनोहर लाल

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- भारतीय जनता पार्टी ने आजk करनाल के घरौंडा कस्बे से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए एक बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली में करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाए। यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनोहर लाल सहित प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा पूर्व सरकार के कार्यक्रमों को बढ़ाएंगे आगे
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए अब उनके मार्गदर्शन में मैं प्रदेश की जनता की सेवा करूंगा।  मुझे ऐसा बनाने वाले संत समान मनोहर लाल आज यहां मौजूद है। मैं हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना करता हूं कि जैसे आपने संजय भाटिया को भारी मतों से जितवाया उससे अधिक वोट से मनोहर लाल को जिताएंगे। नायब सैनी ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी योजनाएं बनी है जिनका असर साफ नजर आ रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए  सैनी ने कहा कि पहले के लोग केवल अपने परिवार के लिए काम करते थे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे 100% पूरा करूँगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबी हटाने के नारे दिए जाते थे लेकिन गरीबी नहीं हटी। परंतु वर्तमान केंद्र सरकार ने सवा सौ करोड लोगों को अपनी विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनका जीवन स्तर ऊपर उठाया है। अब युवाओं के मां-बाप को नौकरी के लिए किसी के दरवाजे पर चक्कर काटना नहीं पड़ता। हरियाणा में बिना खर्ची पर्ची के रोजगार दिया जा रहा है। नायब सैनी ने कहा की इस आम चुनाव में हम लोग प्रदेश की 10 की 10 सीटें जीतेंगे और केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे।
मेने साढ़े नौ साल हरियाणा प्रदेश की सेवा की है-मनोहर लाल 
लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नायब सिंह सैनी एक साधारण परिवार से हैं और काफी वर्षों से इनका पूरा परिवार पार्टी की सेवा में लगा हुआ है। मोहनलाल ने नायब सैनी को बधाई देते हुए कहा कि कई पदों पर रहते हुए अब उन्हें प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है। मेने साढ़े नौ साल हरियाणा प्रदेश की सेवा की है। इससे पहले भी मैं 40 साल जनता के बीच रहा हूँ और मुख्यमंत्री रहते मैंने कई कार्यक्रम चलाये और प्रयोग किए हैं। हमने हरियाणा की जनता का जीवन बदला है। ढाई करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का हमने लाभ दिया है। हमने हरियाणा को आज उसे लेवल पर खड़ा किया है जहां दूसरे प्रदेश हमारी नकल करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल को सीएम सिटी बनाए रखने के लिए मैंने नायब सैनी के लिए विधायक पद से त्यागपत्र दिया। ऐसा करके मेने अपने ऊपर करनाल की जनता का जो ऋण है उसे उतारने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मैंने बेशक मुख्यमंत्री और विधायक पद  से त्यागपत्र दे दिया है लेकिन मैं कभी एक दिन खाली नहीं बैठा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.