Parineeti-Raghav आज शाही अंदाज में लेंगे सात फेरे, रॉयल वेडिंग में सितारों सहित जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल

राजस्थान (एकता): बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे। बता दें कि वह रविवार यानि 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शादी में बॉलीवुड जगत के सितारों के साथ-साथ राजनीतिक नेता शिरकत करेंगे। बता दें कि शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कड़ी सुरक्षा में उदयपुर पहुंचे। इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी शिरकत कर रहे हैं। जो-जो मेहमान इस शादी में शरीक होने आ रहा है उनका एयरपोर्ट पर बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हालांकि शनिवार को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई। कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। इसमें दोनों परिवार शामिल हुए। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था।

ये सितारे पहुंचे उदयपुर

यह शादी सबके लिए काफी स्पेशल होने वाली है। इसमें फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खास बात यह है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी उदयपुर शादी में शामिल हो सकती है।

बोट पर बारात लेकर जाएंगे राघव चड्ढा

खास बात यह है कि राघव और परिणीति की शादी रॉयल अंदाज में होने वाली है। उदयपुर के लीला पैलेस तक पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता है जो झील से जाता है। राघव चड्ढा के रुकने का इंतजाम लीला पैलेस से 400 मीटर दूर लेक पैलेस में किया गया है। वह बारातियों के साथ बोट पर बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे।

वेडिंग वेन्यू पर सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम

शादी समारोह में पहुंचने वाली मेहमानों की लिस्ट को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। झील के कोने-कोने पर 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। शादी की तस्वीरों पर भी कड़ी सुरक्षा बनाई गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर ब्लू कलर का टेप चिपका दिया जाएगा। ताकि पूरी सेरेमनी में किसी तरह का वीडियो या तस्वीरें क्लिक न की जा सके। राजस्थान के उदयपुर में होने जा रही इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होगी।

जानिए शादी की रस्मों का पूरा शेड्यूल

दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी होगी।
दोपहर 2 बजे परिणीति की बारात आएगी।
3 बजकर 30 मिनट पर जयमाला का कार्यक्रम होगा।
शाम के 4 बजे परिणीति-राघव फेरे लेंगे।
शाम के 6 बज कर 30 मिनट पर परिणीति की विदाई होगी।

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

चंडीगढ़-:हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीव्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से करीब 3.6 डिग्री अधिक पहुंच गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के दैनिक...

महिला आरक्षण बिल पर सियासी टकराव, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग रुख सामने आ रहा है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।...

सुंदरनगर में बहु-ग्राम पेयजल योजना से 20 गांवों को राहत, जल्द शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

मंडी-:मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जरोल-कांगू बहु-ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे ट्रायल आधार पर चलाया जा रहा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जरोल-कांगू इलाके में जल शक्ति विभाग द्वारा...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.