/ Jul 07, 2026

आपदाओं पर केंद्र को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं: नेता प्रतिपक्ष

Mandi,5 September-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आपदाओं को लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसे ही कोई आपदा आती है,कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार को दोष देने लगते हैं। यह रवैया एक साजिश का हिस्सा लगता है।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि बार-बार यह कहा जा रहा है कि केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा, जबकि केंद्र ने जो पैसा दिया है, उसका हिसाब तक प्रदेश सरकार नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार को चुना है, इसलिए पहला दायित्व उसका ही बनता है। जहां 500 करोड़ का नुकसान हुआ है वहां सिर्फ एक करोड़ की राहत देना जनता के साथ धोखा है।

अवैध कटान पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दे सरकार

ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कटान पर संज्ञान लिया है,ऐसे में प्रदेश सरकार को तुरंत अपना पक्ष रखना चाहिए।यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा में जंगलों का बह जाना बड़ा सवाल है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मणिमहेश यात्रा में लापरवाही का आरोप

पूर्व सीएम ने कहा कि चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया साफ दिखा। यात्रियों को भेजने से लेकर उन्हें सुरक्षित लौटाने तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। कई लोगों को 100 किमी का पैदल सफर करना पड़ा और अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा बड़ी है लेकिन प्रदेश सरकार अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.