नाहन : सतीश शर्मा ( TSN)-जिला सिरमौर के नाहन शहर में देर रात हुई भारी बारिश से अमरपुर मोहल्ला में कई घर में पानी घुस गया. इस दौरान गलियों में पार्क किए गए दोपहिया वाहनों के पानी में तैरते हुए की तस्वीरें भी सामने आई है.
देर रात भारी बारिश से नाहन विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है बारिश के बाद विधानसभा क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हुए है वहीं कई स्थानो से जल भराव की खबरें भी सामने आई है।नाहन में देर रात करीब 2 घंटे तक भारी बारिश हुई.इसके बाद शहर में कई स्थान पर जल भराव की भी समस्या पैदा हुई। बारिश इस कदर हुई कि नाहन के अमरपुर मोहल्ला में कई घर में पानी घुस गया और गलियों में पार्क किए गए दोपहिया वाहन भी पानी में तैरते नज़र आए.वहीं मौसम विभाग ने आज भी जिला सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नुकसान का जायजा लेने अमरपुर मोहल्ला पहुंचे विधायक
विधायक अजय सोलंकी ने नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ले का दौरा किया जहां देर रात भारी-बारिश से एक तरफ जहां कई घरों में पानी घुसा वही पानी के तेज बहाव से गलियों में खड़े दो पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है ।बारिश से गलियों में लगी इंटरलॉक टाइल्स भी उखड़ गई जिससे दो पहिया वाहनों की आवाजाही बन्द है।मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बारिश के बाद नाहन विधानसभा की कई इलाकों में नुकसान हुआ है खासकर कई सम्पर्क मार्ग भारी बारिश के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हुए है। उन्होंने कहा कि अमरपुर मोहल्ले में जल निकासी नालियां ब्लॉक होने के कारण बारिश के बाद कई स्थानों पर जल भराव की समस्या हुई जिससे मोहल्ले में काफी नुकसान हुआ है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है और सड़क को दुरुस्त करने के साथ साथ प्रभावितों को मदद देने के निर्देश भी दिए गए है।
