/ Nov 27, 2026

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि जिन आढ़तियों द्वारा बागवानों की फसल की राशि का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडी में होने वाले कारोबार की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने फल मंडी में लाइसेंसी आढ़तियों के नाम डिस्प्ले नहीं किए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि मंडी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी लाइसेंसी आढ़तियों के नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने चाहिए, ताकि बागवानों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान यूनिवर्सल कार्टन को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि बागवानों और कारोबारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल कार्टन में आवश्यक रूप से थोड़ी मोडिफिकेशन की जाएगी। इसका उद्देश्य पैकिंग व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और व्यावहारिक बनाना है।उन्होंने अधिकारियों को मंडी व्यवस्था में सुधार और बागवानों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शादी से पहले दहेज विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! 11 लाख रुपये और लग्जरी कार की कथित मांग पूरी न होने पर धमकाने का आरोप

करनाल:शादी का रिश्ता,परिवारों की सहमति और विवाह की तारीख तय होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आपराधिक आरोपों तक पहुंच गया है।करनाल के बुढ़ाखेड़ा गांव में एक युवती के परिवार ने होने वाले ससुराल पक्ष पर दहेज में 11 लाख रुपये नकद और कार मांगने का आरोप लगाया है।परिवार का दावा है कि...

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारियों को लेकर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं,सरकारी व्यवस्थाएं बदहाल हैं और आम जनता महंगाई,नए शुल्कों तथा सुविधाओं में कटौती से परेशान है।ऐसे हालात में...

धार्मिक प्रतीक पहनने पर जसविंदर कौर को पटवारी भर्ती परीक्षा में नहीं मिली एंट्री, हिमाचल सरकार से लगाई न्याय की गुहार

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रहने वाली जसविंदर कौर को धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाया।परीक्षा केंद्र पर एंट्री न मिलने के कारण वह कई वर्षों की मेहनत और तैयारी के बावजूद परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं।इस घटना से आहत जसविंदर कौर ने वीडियो जारी...

पंचकूला के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दो इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु कर सकेंगे मंदिरों के दर्शन

पंचकूला-:पंचकूला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल की है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये बसें माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते...

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के लागू होने से अब चिकित्सकों को मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.