हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के पुख्ता प्रबन्ध.. अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

कुरुक्षेत्र,25फरवरी-जिला पुलिस निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र वरुण सिंगला के दिशा निर्देशानुसार थाना सदर थानेसर एरिया दिन मंगलवार को थाना कृष्णा गेट व थाना केयूके एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व आरएएफ की टीम ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र रुप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की ।

पुलिस के पुख्ता प्रबन्ध…जिलाभर में नाकाबंदी

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 मार्च 25 को जिले में निकाय चुनाव होने निश्चित हुए हैं।जिला कुरूक्षेत्र में निकाय चुनाव-2025 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर शाम सोमवार व मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरएएफ के जवानों के साथ मिलकर थाना सदर थानसेर एरिया,थाना कृष्णा गेट व थाना केयूके एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक व थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीमों का फ्लैग मार्च थाना सदर थानेसर एरिया के सैक्टर-5, सैक्टर-3,पीपली,बीड पीपली,देवीदास पुरा, पीपली चौंक व पुलिस लाईन एरिया,थाना कृष्णा गेट एरिया मैन बाजार थानेसर,पुराना बस अड्डा, सैक्टर-17 रोटरी क्लब,न्यू कालोनी अमीन रोड व सुभाष मंडी तथा केयूके थाना के ब्रह्म सरोवर,चनारथल रोड,अनाज मंडी,सलारपुर रोड,शांति नगर आदि विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के पुलिस टीम लिए प्रेरित किया।जनता से अपील की गई कि वह चुनाव के समय किसी भी असमाजिक तत्व के बहकावे में न आकर किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरन्त अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौंकी या पुलिस कन्ट्रोल रूम में दें।चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

बिना किसी डर के करे मतदान

जिला में 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस द्वारा व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं।पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिला पुलिस सक्ष्म है।जिला पुलिस द्वारा जिलाभर में 29 नाके लगाये गए हैं,जिनपर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों की लगातार चैकिंग कर रहें हैं।इसके साथ-साथ जिला पुलिस की टीमें आरएएफ के साथ मिलकर फ्लैग मार्च कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अवैध नशा,शराब आदि की चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस की तरफ से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयार है।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी डर,भय के मतदान में भाग लें तथा अपने मत का प्रयोग करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.