/ May 18, 2026

जयराम ठाकुर का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार.. नैतिकता के आधार पर मांग इस्तीफा

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नृत्य वाली सरकार ने बिलासपुर में 2 साल पूरे करने पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निशाने पर रहे. मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला. अब जयराम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है. उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुकेश अग्निहोत्री से आज ही इस्तीफा देने की मांग की है. साथ ही कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण को कुंठा से ग्रस्त बताया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री संतुलन खो बैठे हैं और नंबरदार वाली बात उन पर ज्यादा फिट बैठती है. उन्होंने कहा “पूरा पिंड मूक जाएगा लेकिन उनकी बारी नहीं आएगी”
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री संतुलन खो बैठे हैं. विपक्ष में रहते हुए भी  वह रात में उठ-उठ कर वीडियो बयान जारी करते थे. जयराम ठाकुर ने कहा कि न तो उन्हें सब्र है, न संयम है और न शर्म. वह सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि नंबरदार वाली बात उन पर ज्यादा सटीक बैठती है. वह तो 5 वर्ष मुख्यमंत्री रह लिए हैं लेकिन सारा पिंड मूक जाएगा मगर उनकी बारी नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि सारी नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी की गई थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर उन में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए. उनकी जानकारी के मुताबिक आज 12 दिसंबर है और HRTC पेंशनरों को आज पेंशन मिली है. ऐसे में कल उन्होंने भाषण दिया था लिहाजा बैक डेट मानकर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
प्रदेश में कर्मचारियों के वेतन- पेंशन देने के लिए नहीं पैसा.. जश्न पर खर्च दिए 25 करोड़ 
वहीं बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यक्रम को लेकर जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला बोला. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 साल के कार्यकाल का जनाजा बिलासपुर में निकला और पूरा प्रदेश इस पर हंस रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है और आउटसोर्स कर्मचारी को 4 महीने से वेतन नहीं मिला है. लेकिन 25 करोड़ रुपए जश्न मनाने पर खर्च कर दिए गए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान केवल राजनीतिक बयान बाजी होती रही और भूषण को लेकर भी नेताओं में होड़ नजर आई और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस पर बोलते नहीं दिया गया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.