/ Oct 14, 2026

दिल्ली दौरे में जयराम ठाकुर की केंद्र से मुलाकात; बिहार विजय की दी बधाई, हिमाचल की परिस्थितियों पर जताई गहरी चिंता

Dharamshala,25 November-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।उन्होंने दोनों नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हालात और आपदा राहत कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अमित शाह को हिमाचल की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि आपदा के लगभग पांच महीने बाद भी सरकार राहत व पुनर्वास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पाई है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में सड़कें,पेयजल और बिजली व्यवस्था अभी तक स्थायी रूप से बहाल नहीं हो पाई हैं, जबकि प्रदेश कड़ाके की सर्दी की ओर बढ़ रहा है।उनका कहना था कि सरकार आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही और अस्थायी प्रबंधों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार को “दिशाहीन” बताते हुए कहा कि निर्णय लेने में न दूरदृष्टि दिखती है और न गंभीरता। उन्होंने ऊना और सोलन में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सरकार के कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के नेताओं के बीच हुए टकराव ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और सरकारी नाकामी को उजागर किया है।उन्होंने सरकार पर अपराधियों को नियंत्रित करने के बजाय पत्रकारों को डराने का आरोप भी लगाया।
पंचायत चुनाव पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का हवाला देकर चुनाव रोकने की कोशिश कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्सीमांकन को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग के कई पत्रों और निर्देशों के बावजूद सरकार ने समय पर कार्रवाई नहीं की और जब चुनाव नजदीक आए तो अचानक पुनर्सीमांकन का निर्णय ले लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सीमाओं को फ्रीज करने के बाद कैबिनेट द्वारा नया आदेश जारी करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।जयराम ठाकुर ने कहा कि कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार को उसकी हर कमी और जनविरोधी फैसलों पर कटघरे में खड़ा करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.