/ Oct 14, 2026

धर्मशाला तपोवन में रिकॉर्ड लंबा शीतकालीन सत्र…पहली बार आठ बैठकें, 744 प्रश्न सूचीबद्ध

Dharamshala,Rahul chawla-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दसवां शीतकालीन सत्र इस बार कई नई विशेषताओं के साथ आयोजित होने जा रहा है।धर्मशाला स्थित तपोवन परिसर में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाला यह सत्र अब तक का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र माना जा रहा है।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान सत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारियाँ साझा कीं और बताया कि पहली बार आठ सिटिंगें निर्धारित की गई हैं,जबकि इससे पहले अधिकतम सात सिटिंगों तक ही सत्र सीमित रहा था।

अध्यक्ष ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सत्र की तिथियों में बदलाव किया गया है।हाल ही में इसी परिसर में जोनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन भी किया गया था, जिसके बाद सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।उन्होंने बताया कि इस बार सत्र के लिए कुल 744 प्रश्न सूचीबद्ध किए गए हैं,जिनमें 604 तारांकित तथा 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से दाखिल किए गए हैं,जो विधानसभा की कार्यप्रणाली में बढ़ती डिजिटल सुविधा को दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त नियम 62 के अंतर्गत 11, नियम 63 के तहत 4, प्राइवेट मेंबर डे के लिए 7, नियम 130 के अंतर्गत 16 तथा नियम 324 के तहत 1 सूचना प्राप्त हुई है।सत्र का प्रारंभ 26 नवंबर सुबह 11 बजे होगा। पहले दिन सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। सत्र में कुल आठ बैठकें होंगी,जिनमें से 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर-सरकारी सदस्य कार्य के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके बाद प्रश्नकाल तथा अन्य विधायी कार्य संचालित होंगे। बुधवार को सदन में संविधान दिवस भी मनाया जाएगा।

विधानसभा परिसर में मीडिया की आवाजाही को सीमित किया

सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विधानसभा परिसर में मीडिया की आवाजाही को सीमित किया गया है। अध्यक्ष पठानिया ने स्पष्ट किया कि मीडिया प्रतिनिधि केवल चुनिंदा जनप्रतिनिधियों से ही बातचीत कर सकेंगे और परिसर में अनियंत्रित मूवमेंट की अनुमति नहीं होगी।पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा परिसर को आम जनता के लिए खोला गया है।अध्यक्ष ने बताया कि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब विधानसभा भवन का अवलोकन करने आने वाले आगंतुकों तथा विशेषकर विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.