/ Oct 16, 2026

आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जयराम ठाकुर ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

मंडी : धर्मवीर (TSN)- केंद्र की मोदी सरकार आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश का भरपूर सहयोग करगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं हिमाचल प्रदेश की हर संभव सहायता का  आश्वासन  दिया है। यह बात पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के पधर उपमंडल के राजबन गांव में आपदा प्रभावितों से मुलाकात के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।
करोड़ों रूपये की संपिति के नुक्सान के साथ 70 से अधिक लोग गवा चुके हैं अपनी जान
जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेेश में आई आपदा से जहां करोड़ों रूपये की निजी व सरकारी संपति का नुक्सान हो गया वहीं 70 से अधिक लोग मौ*त का ग्रास बन चुके हैं। इस आपदा के बाद उन्होंने दिल्ली  जाकर पीएम मोदी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर हिमाचल के हालातों से अवगत कराया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से राजबन आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने का भी आग्रह किया।वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। राजवन से वापसी के दौरान उन्होंने थलटूखोड़ में भी आपदा से हुए नुक़सान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से मुलाक़ात की। बता दें कि राजबन में बादल फटने की घटना के बाद चार परिवारों के दस लोग लापता हो गये थे। जिनमे से 9 लोगों के शव बरामद हो चुके है। वहीं 30 वर्षीय हरदेव की तलाश अभी भी जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.