जयराम ठाकुर बोले – शिक्षकों पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण, संवाद के बिना नहीं चलता लोकतंत्र

Mandi,05 May–हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तानाशाही प्रवृत्ति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों की मांगों को दबाना लोकतंत्र के खिलाफ है।सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि संवाद के अभाव में शासन नहीं चल सकता। साथ ही,उन्होंने ‘आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान’ के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय से भी संवाद किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया

जयराम ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को अनदेखा करते हुए राज्य सरकार ने वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाया है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 16 अप्रैल को सरकार को ज्ञापन भेजा गया था,लेकिन जवाब में सरकार ने कई अध्यापकों को निलंबित कर दिया और 900 से अधिक शिक्षकों पर मुकदमे दर्ज करवा दिए। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है,बल्कि लोकतंत्र की भावना के भी विपरीत है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है,तब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षकों से संवाद कर समाधान निकाले,न कि शिक्षा व्यवस्था को बाधित करे।उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सबसे ऊपर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार इसके प्रति पूरी तरह उदासीन दिखाई दे रही है।

आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान’ के तहत सराज में जनसंवाद भी किया

जयराम ठाकुर ने सराज के खनेरी और खूनागी गांवों में ‘आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान’ के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ा रही है और केंद्र सरकार द्वारा उनके स्मृति स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक डॉ.आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे, जबकि भाजपा सरकार ने उनके विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.