/ Aug 30, 2026

जयराम ठाकुर बोले..कांग्रेस सरकार ने जनता से किया धोखा.. दोबारा जनमत हासिल करने का दिखाए दम

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को चुनौती दी है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटियां देकर सरकार बनाई और अब वह गारंटियां झूठी साबित हुई हैं. कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सरकार में जरा भी नैतिकता है, तो दोबारा जनमत हासिल करने के लिए चुनाव में उतरना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता यह तय करेगी कि वह किसे बहुमत देना चाहती है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अब तक का कार्यकाल उलट-पुलट और हास्यास्पद रहा है.
साल 2024 हिमाचल प्रदेश में  रहा अस्थिरता का साल 
 जयराम ठाकुर ने कहा कि साल 2024 हिमाचल प्रदेश में अस्थिरता का साल रहा है. उन्होंने कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उल्टा-पुल्टा शो में सबकुछ उल्टा हुआ करता था. इसी तरह सरकार के काम करने का तरीका भी रहा. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे सरकार में फैसले लिए जाते हैं और जब जग हंसाई होती है, तो उन फसलों को वापस ले लिया जाता है. जयराम ठाकुर ने कहा कि टॉयलेट टैक्स, समोसा जांच और जंगली मुर्गा प्रकरण से लेकर दिसंबर के अंत में नगर निगम शिमला ने यूरिन शुल्क पर इस साल को खत्म किया.
जयराम ठाकुर ने कहा कि साल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रेस वार्ता कर लोगों से बिजली सब्सिडी सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं. जबकि सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की बात कही गई थी. जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी करार दिया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.