/ Jul 07, 2026

जयराम ठाकुर बोले… कांग्रेस के ही लोग रच रहे साजिश.. अभी भी 15 से ज्यादा विधायक बीजेपी में शामिल होने को तैयार

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर  ने आज नालागढ़   के मझौली में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया.  जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार पर ह*मला बोलते हुए कहा  कि कांग्रेस की नईया ढुबाने में कांग्रेस के ही लोग अब नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं.अभी भी 15 से ज्यादा विधायक मुख्यमंत्री से तंग भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं।
नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर  ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है कि सरेआम ह*त्याएं लूटपाट की घटनाएं हो रही है.जिसमें सत्ताधारी पार्टी के ही नेता शामिल है  उन्होंने कहा बिलासपुर में गोली कांड को लेकर एक पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है.  मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर मौन व्रत पर है और उन्हें केवल अपनी सरकार और कुर्सी बचाने के चिंता है प्रदेश की चिंता बिल्कुल भी मुखिया को नहीं है.उन्होंने कहा  कि मुख्यमंत्री के सुस्त रवैय के चलते अब उपमंडल की तीनों सीटों पर वह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे और साथ ही प्रदेश में नेता परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रदेश में भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाने वाली है.जिसमें नालागढ़ के कृष्ण लाल ठाकुर और राणा को विशेष सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पर निशाना साधते   हुए कहा कि उनका तो क्रिमिनल रिकॉर्ड ही बहुत ज्यादा है और उनके ऊपर 132 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जिस नेता का क्रिमिनल रिकॉर्ड ही इतना बड़ा हो वह क्या क्षेत्र का विकास करवाएगा।उन्होंने नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र की जनता से कृष्ण लाल ठाकुर को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.