जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर निशाना.. बोले, हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था पतन

राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में व्यवस्था परिवर्तन अपने आप में ही व्यवस्था पतन के रूप में जाने जाने लगा है. उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में प्रदेश ने अपनी पहचान व सम्मान भी खोए है और  विकास की दृष्टि से भी पीछे चला गया है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आनन-फानन में लिए फैसले से राष्ट्रीय स्तर पर खिली उड़ती है, तो उसे वापिस लेते है.जयराम ने कहा कि फैसलों के आरोप पूर्व भाजपा सरकार पर जड़ दिए जाते है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही हर चीज में टेक्स लगाया जा रहा है. सीमेंट में 125 की बढ़ोतरी कर दी गई अब टॉयलेट टैक्स को कहती है, और  फिर बेकरोल कर लिया जाता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के दो सालों के कार्यकाल पर उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में चुनावों में हिमाचल की गारंटियों के जिक्र देखने को मिल रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने खुद कहा कि उनकी हार का सबसे बड़ा कारण हिमाचल की कांग्रेस की सरकार रही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दो वर्ष बाद भी पीएम मोदी व उनके नाम का ही इस्तेमाल करते हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के पांच वर्षों के मुकाबले 20 माह में कांग्रेस ले चुकी है एक लाख करोड़ के ऋण का श्रेय अब सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम रहेगा. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कर्मियों को वेतन व पेंशन के लाले है, पहली बार सीएम वेतन व पेंशन की घोषणा की जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने सेंटर टैक्स का हिस्सा 1490 करोड़ के करीब राज्य को जारी किया है, जिससे वह 28 को वेतन व पेंशन देने की बात कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र से उक्त न मिलने पर वेतन देने की स्थिति में भी नहीं हो पाते.
भाजपा के समय में शुरू हुए विकास कार्यो को रोका  
 जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी बसों में भी यात्रियों के साथ सामान का किराया बढ़ा दिया जाता है, जिसमें अब तराजू भी साथ भी रखना होगा. भाजपा के समय में शुरू हुए विकास कार्यो को रोक दिया गया बिजली बोर्ड में एक्सईएन के 51 व चालकों के भी 81 पद बन्द कर दिए बजाय इसके वह आठ सीपीएस की नियुक्ति को रद्द करते तो बेहतर होता. उन्होंने कहा कि सीएम कभी कहते है कि आर्थिक संकट गम्भीर है, कभी कहते है नहीं इस तरह की स्थिति चिंतनीय है नेता विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कांगड़ा को टूरिज्म कैप्टिल घोषित करने को कहा, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ पालमपुर कृषि विवि की जमीन व हिमाचल को बेचने का होंसला सरकार रख रही है, जिसका हर तरफ विरोध हो रहा है दो सालों में कार्यालय बन्द किए जा रहे है, जबकि नए कार्यों को पूरा तक नहीं किया जा रहा पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के 30 करोड़ रुपए जमा होने थे, वह भी अभी तक जमा नहीं हुए हिमकेयर में 400 करोड़ की देनदारी को नहीं क्लियर की जा रही है.
निजी अस्पतालों में घपले को लेकर की जाए  जांच 
 जयराम ठाकुर ने  कहा कि निजी अस्पतालों को सरकारी में देरी से ईलाज को लेकर शुरू किया गया था. उन्होंने कहा की निजी अस्पतालों में घपले को लेकर जांच की जानी चाहिए, जबकि हिमकेयर को बंद करने की कोशिश की जा रही है ऐसे हालातों में कांग्रेस पार्टी भी नेतृत्व को लेकर विचार कर रही हैं उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर को हिमाचल में शुरू करने की तो दूर की बात है, जबकि छोड़कर जा रहे हैं जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जीत की कड़ी लगातार आगे बढ़ती जा रही है दो राज्यो में हुए चुनाव हरियाणा व जेएंडके में पार्टी ने बेहतरीन कार्य किया है हरियाणा में कभी एक सीट नहीं होती थी, वहां तीसरी बार लगातार सरकार बनी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.