जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने नामांकन किया दाखिल

सिरसा,10 अगस्त : जननायक जनता पार्टी के डबवाली के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज डबवाली के एसडीएम दफ्तर में अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ उनके पिता और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व उनकी माता और विधायक नैना चौटाला मौजूद रही। दिग्विजय चौटाला की पत्नी लग्न चौटाला भी इस मौके पर नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुई। नामांकन प्रक्रिया से पहले डबवाली के पास लगते गांव किलियावाली में एक जनसभा का आयोजन किया गया.जिसमें हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।
गांव किलिया वाली से आज जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पदयात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता में पदाधिकारी शामिल हुए। इस भीषण गर्मी के मौसम में नेताओं का पसीना खूब निकल रहा था और चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर भी काश रखी है। किलियावाली से जननायक जनता पार्टी का पैदल मार्च डबवाली के एसडीएम दफ्तर पहुंचा. जिसके बाद दिग्विजय चौटाला ने अपने परिजनों के साथ नामांकन दाखिल किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए जननायक जनता पार्टी के डबवाली के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने जहां एक तरफ अपनी जीत का दावा किया तो वहीं विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर परस्ते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी और देवीलाल परिवार ने हमेशा प्रदेश के लोगों की सेवा की है और सेवा भाव के मकसद से ही वह डबवाली से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा द्वारा आज अपने कुछ प्रत्याशियों के घोषणा के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने कमजोर उम्मीदवार उतार रही है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सिरसा और हरियाणा की जनता जननायक जनता पार्टी को खूब प्यार और आशीर्वाद देगी जिसकी बदौलत प्रदेश में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।
 जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला की जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के अलावा हरियाणा में किसी भी पार्टी का कोई वजूद नहीं है जिसका नतीजा इस विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का समर्थन दिग्विजय चौटाला को आज मिला है जिसकी बदौलत दिग्विजय चौटाला की जीत एक तरफ हो गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रनिया से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और जननायक जनता पार्टी रानियां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी बल्कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन करेगी। डॉ अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी पर निशाना चाहते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखा देगी। टिकटो के वितरण में ही कांग्रेस और बीजेपी में जमकर भगदड़ मच गई है यानी कि अब हरियाणा की जनता कांग्रेस और बीजेपी को पूरी तरह से नकार चुकी है।
वही हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के पोते सूर्य प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनके दादा ने दिवाली में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को समर्थन करने का ऐलान किया है जिसके बाद दिग्विजय चौटाला की जीत पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी भी उनके दादा चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को रानियां विधानसभा में पूरा समर्थन करेगी और चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के पक्ष में अच्छे परिणाम  आएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार...

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.