/ Jul 08, 2026

कंगना रनौत का राहत कार्यों पर बड़ा बयान: “राज्य सरकार नाकाम, केंद्र से मिल रही मदद”

Mandi,7 July -हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को नाचन विधानसभा के स्यांज गांव का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर राहत कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि “राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है,जबकि राहत और बचाव कार्यों की कमान केंद्र सरकार और भाजपा ने संभाली हुई है।”

कांग्रेस पर तीखा हमला

मीडिया से बातचीत में कंगना ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका खुद का प्रदर्शन शून्य है, वे उन्हें सीख न दें। उन्होंने मुख्यमंत्री पर केवल “फोटो सेशन” करने का आरोप लगाया और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से दी गई सहायता राशि पर भी सवाल उठाए। कंगना ने कहा, “कांग्रेस मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है, जबकि उन्हें खुद अपने कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए।”

विपक्ष पर कसा तंज

कंगना ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,”उनके पास अब ‘कंगना-कंगना’ जपने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। वे मेरा नाम इस्तेमाल कर अपनी असफलता छिपा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार की बदौलत ही राहत कार्य संभव हो पा रहे हैं।

पूर्व सीएम से मतभेद की खबरों को बताया अफवाह

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मतभेद की बातों को खारिज करते हुए कंगना ने स्पष्ट किया,”हम दोनों एक ही पार्टी से हैं और पूरी तरह पेशेवर तरीके से जनता के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

सांसद निधि से मदद का भरोसा

कंगना ने यह भी जानकारी दी कि सांसद निधि के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों को सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नुक़सान बड़ा है और उसकी भरपाई संभव नहीं, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाएं राहत देने में मददगार साबित हो रही हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के माध्यम से प्रदेश को निरंतर सहायता दिला रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.