आपदा प्रभावितों को पुनर्वास के लिए जमीन जल्द उपलब्ध करवाए सरकार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Mandi,Dharamveer:हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि आपदा में बेघर हुए परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भूमि उपलब्ध करवाकर उनके लिए आवास निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ितों को स्थायी आश्रय नहीं मिलेगा,तब तक उनका सामान्य जीवन बहाल नहीं हो सकता।

पंडोह दौरे पर पहुंचे डॉ. बिंदल

डॉ. बिंदल ने अपने पंडोह प्रवास के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह और बाखली गांवों का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 500 से अधिक परिवार बेघर हो चुके हैं,जिनमें से कई के पास अब अपनी जमीन भी नहीं बची है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे परिवारों के पुनर्वास के लिए तुरंत ठोस और कारगर कदम उठाए जाएं।

सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल

डॉ. बिंदल ने कहा,“यदि सरकार सुरक्षित स्थानों पर भूमि उपलब्ध कराएगी, तो प्रभावित परिवार स्वयं भी घर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे और समाज के अन्य लोग भी उनकी सहायता के लिए आगे आएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के तुरंत बाद राहत कार्यों में सरकार की सुस्ती ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया।अब जबकि कुछ कार्य शुरू हुए हैं, तो उन्हें पूरी गंभीरता और तत्परता से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

सड़कों की बहाली प्राथमिकता हो

डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि सड़कों की बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बची-खुची फसलें मंडियों तक पहुंच सकें और लोगों की आजीविका को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

खड्ड पार कर किया निरीक्षण

इस अवसर पर उन्होंने नाचन के स्यांज क्षेत्र में एक खड्ड को पैदल पार कर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।उनके साथ सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल,बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल, मंडी भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.