अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर करनाल तैयार, जानिए क्या हैं सुरक्षा को लेकर व्यवस्था

करनाल(TSN):  अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर करनाल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार को आईजी सतेंद्र गुप्ता, एसपी करनाल शशांक कुमार और एसपी पानीपत अजीत शेखावत ने कार्यक्रम की रिहर्सल का किया निरीक्षण। 2 नवंबर को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन में देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्यातिथि होंगे। महासम्मेलन को लेकर की जा रही तैयारिया अंतिम चरणों में चल रही हैं। पंडाल से लेकर एंट्री प्वाइंट तक सभी इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही हैं ।
करनाल पुलिस रेंज के आईजी सतेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया हैं। आईजी ने बताया महासम्मेलन को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की 26 कंपनिया तैनात की गई , कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन रहेगा और कई स्थानों पर बेरिकेटिंग की जाएगी । ट्रैफिक व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है और कई रूट डायवर्ट किए जाऐंगे। आईजी ने बताया कि प्रोग्राम में आने वाले लाभार्थियों के लिए मेडिकल सुविधा, पीने का पानी और शोचाल्यो के प्रबंध किए गए हैं।
अंत्योदय महासम्मेलन में आने वाले लाभार्थियों के लिए करीब 16 एंट्री गेट बनाए गए हैं । प्रत्येक गेट पर सघन चेकिंग के बाद लोगों को एंट्री मिलेगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी । लोगों के लिए हिदायतें भी जारी की गई हैं। कार्यक्रम में काला कपड़ा पहनने और लाने पर प्रतिबंध होगा इसके इलावा बीड़ी सिगरेट, नशीले पदार्थ, नुकीले व तेजधार वस्तुएं, किसी भी रंग की स्याही, ज्वलनशील पदार्थ और बोतल लाने पर प्रतिबंध लगाया गया हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

राजेंद्र राणा के आरोप: प्रदेश में राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक दुरुपयोग का लगाया दावा

हमीरपुर-:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक द्वेष की भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के...

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.