पलवल में मनाया गया एकता दिवस,रन फ़ॉर यूनिटी में युवाओं ने लिया भाग

पलवल(TSN):  लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में जिला स्तरीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट द्विजा और एसडीएम शशि वसुंधरा और एसीपी जसलीन कौर, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई गई।
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा हैं। पलवल जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें पलवल जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया हैं। यह मैराथन राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे देश को एक करने का कार्य किया था।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं व शहर के आमजन अधिक से अधिक संख्या में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से शुरू होकर आगरा चौक, जिला नागरिक अस्पताल, महाराणा प्रताप भवन होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में एकता का संदेश जाता हैं ।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए बाहर गए...

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

शिमला -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार देते हुए...

जाखू रोप-वे के पास सैलानियों और स्थानीय लोगों में झड़प, वीडियो वायरल

शिमला, संजू -:शिमला के प्रसिद्ध जाखू रोप-वे के नज़दीक सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई में...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूटकांड: चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

फरीदाबाद-:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 12 अप्रैल को हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले के चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11.30 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस...

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार का फोकस तेज, 91 एसटीपी से हो रहा जलशोधन

चंडीगढ़, 24 अप्रैल -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि नदी में बिना उपचारित पानी न जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.