20 जुलाई को एसएफआई एचपीयू इकाई की क्रमिक भूख हड़ताल और छात्र रैली, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में उठी आवाज

शिमला-:स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विश्वविद्यालय परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल और मास स्टूडेंट रैली का आयोजन किया जाएगा। संगठन ने विश्वविद्यालय के छात्र समुदाय से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा देशभर के संघर्षरत छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ एकजुटता व्यक्त करने की अपील की है।

एसएफआई का कहना है कि देशभर में लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों, पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा के बढ़ते निजीकरण तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में बढ़ती अनियमितताओं ने विद्यार्थियों के भविष्य को गंभीर संकट में डाल दिया है। संगठन का मानना है कि जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन केवल परीक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है,बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता, समान अवसर और जवाबदेही की व्यापक मांग का प्रतीक है।एसएफआई ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की मांग, राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र जांच, तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई है। इसके साथ ही संगठन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्तियों में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा इंगित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच तथा हाल ही में की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई है।एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के सचिव मुकेश कुमार और उपाध्यक्ष आशीष चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सार्वजनिक संस्थानों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों से 20 जुलाई के कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षा और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.