दिल्ली (एकता): ₹2,000 का नोट अब चंद दिनों का ही मेहमान हैं। आज यानि 30 सितंबर को RBI की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक 2000 के नोट बदलने की तारीख बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दी गई है। अगर आपके पास भी ये गुलाबी नोट हैं, तो देर मन कीजिए, तुरंत इन्हें नजदीकी बैंक या फिर RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर बदलवा लें। क्योंकि बाद में यह बड़े नोट रद्दी बन जाएंगे। जानकारी के मुताबिक RBI ₹2000 के नोटों को वापस करने की 30 सितंबर की डेडलाइन यानी समय सीमा को 7 अक्टूबर के आखिरी तक बढ़ा दिया है। अब लोग पूरी तरह से 2000 के नोट को बदलने के लिए एक्टिव हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर आपके पास भी नोट रखे हुए हैं तो आज तुरंत बैंक जाकर बदल लें, नहीं तो आपके लिए ही परेशानी खड़ी होगी। बता दें कि नोट लौटाने के लिए अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अभी भी 7% यानी 25 हजार करोड़ रुपए मूल्य के नोट बैंकों में वापस नहीं लौटे हैं। हालांकि RBI ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी कर इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था।

3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में आए वापस
RBI ने 2000 के नोट बैंकों में बदलने को कहा है। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें। खास बात यह है कि अब तक 3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में वापस आए हैं।
अब नोट बदलने के लिए डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं
बता दें कि अब बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार में ₹20,000 की सीमा तक ₹2000 के नोट एक्सचेंज करवा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप लेन-देन के लिए ₹2000 के नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर RBI ने 30 सितंबर तक या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सलाह दी है। अब डेडलाइन को अक्टूबर के आखिरी तक बढ़ाया जा सकता है।
1 सितंबर को आरबीआई ने जानिए क्या कहा?
गौरतलब है कि 1 सितंबर 2023 को RBI ने कहा था कि 31 अगस्त, 2023 तक सर्कुलेशन से वापस आए 2,000 के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपए है। इसका उद्देश्य अपनी ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के हिस्से के रूप में इन्हें चरणबद्ध तरीके से खत्म करना है।
2016 में भी आया था इस नोट का मामला
गौरतलब है कि 2 हजार के नोट का मामला 2016 में भी सामने आया था। बता दें कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। तब नए पैटर्न में 500 का नया नोट आया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।
