दिल्ली (एकता): आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के वार्म-अप मैच आज 29 सितंबर से शुरू हो गए हैं। टीम इंडिया अपना पहला वार्म अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मैच में भारतीय टीम और फैंस के लिए मौसम चिंता बढ़ा सकता है। क्योंकि अगले कुछ दिनों के लिए गुवाहाटी का मौसम ठीक नहीं रहने वाला। बता दें कि 30 सितंबर यानि शनिवार को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला प्रैक्टिस मैच असम के गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश रुकावट पैदा कर सकती है। हालांकि मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

वॉर्म-अप मुकाबला भारत और इंग्लैंड के लिए होगा अच्छा मौका
जानकारी के मुताबिक विश्व कप का वॉर्म-अप मुकाबला भारत और इंग्लैंड के लिए काफी अच्छा साबित होगा। वह अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत और इंग्लैंड के बीच वॉर्म-अप मैच पूरा हो पाएगा या फिर फैंस के लिए परेशानी खड़ी करेगा।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय और इंग्लैंड स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जानी बेयरस्टा, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
जहां देखें लाइव स्ट्रीम
भारत बनाम इंग्लैंड विश्व कप वार्म-अप मैच डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह स्टार स्पोर्ट्स मुख्य चैनल के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।
