राजस्थान (एकता): राजस्थान विधानसभा चुनाव के Result की 3 दिसंबर यानि रविवार को मतगणना होने जा रही है। बता दें कि इस बार मैदान में 6 राष्ट्रीय पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें कांग्रेस, बीजेपी, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और एनसीपी शामिल हैं। ये राजनीतिक राजस्थान के हर विधानसभा चुनाव में औसतन 650 उम्मीदवार खड़े करते हैं, इनमें से 183 उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर पाते हैं। इन सभी पार्टियों का औसत वोट शेयर 82 प्रतिशत रहता है। बता दें कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी कि आखिर राजस्थान की सत्ता किसके हाथ में आती है।
कांग्रेस से बेहतर बीजेपी दिख रही आगे
बता दें कि राजस्थान में पार्टियों के औसत प्रदर्शन की अगर बात करें तो बीजेपी यहां सबसे आगे हैं। पार्टी ने 4 चुनाव में बीजेपी ने यहां औसत 198 प्रत्याशी उतारे, जिनमें 109 को जीत मिली और 8 की जमानत जब्त हो गई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 199 प्रत्याशी उतारे, जिनमें 68 ही जीत हासिल कर सके।
NCP और CPI का सबसे खराब है प्रदर्शन
आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 4 विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। हालांकि बसपा ने 177 उम्मीदवार उतारे, लेकिन जीत सिर्फ 9 को ही मिली। सीपीआई ने 19 प्रत्याशी उतारे और सभी का खराब रिजल्ट रहा। एनसीपी के 29 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक जमानत बचाने में कामयाब रहा।
BSP को 2003 के बाद हुआ बड़ा नुकसान
बसपा को 2003 के बाद प्रदेश में काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस चुनाव में बसपा ने 124 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें 21 जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 2013 में 195 से 3 और 2018 में 190 में से सिर्फ 6 को ही जीत मिली।
