जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार, लोग इस दिन क्‍यों खरीदते हैं बर्तन और झाड़ू

दिल्ली (एकता): दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी का वास हो सके। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। आपको तो बता होगा कि दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। खास बात यह है कि इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन काफी लोग कुबेर जी की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में धनतेरस का काफी खास माना जाता है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 59 साल के बाद बना है।


धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। इस साल खरीदारी का मुहूर्त काफी अच्छा है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी कर सकते हैं।


जानें लक्ष्मी जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस के त्योहार पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर यानि शुक्रवार शाम 05 बजकर 48 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आप घर या दुकान पर इसकी पूजा 01 घंटा 56 मिनट तक कर सकते हैं।


धनतेरस की पूजा विधि

  • धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है।
  • इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, दीप, नैवेद्य, आरती, परिक्रमा आदि है।
  • वैसे तो धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में धन समृद्धि होती है। लोग इस दिन बर्तन खरीदते हैं।
  • इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीये जलाने चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

लोगों को धनतेरस के दिन नई चीज़ें खरीदनी चाहिए। इसके अलावा धनिया और झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

धनतेरस क्यों मनाया जाता है?

कहा जाता है दिवाली से दो दिन पहले धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। कई लोग धनतेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं।


जानें इस दिन झाड़ू क्यों खरीदनी चाहिए 

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके पीछे की खास वजह भी है। इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्मी का वास होता है। कहते हैं कि इससे माता रानी खुश होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.