मुंबई (एकता): अगर आप घर बैठकर बोर हो रहे हैं तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिना पैसे खर्च किए एक्शन-थ्रिलर Web Series का मजा ले सकते हैं। बता दें कि इस महीने ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है। आप क्राइम से लेकर रोमांस तक का लुत्फ उठा सकते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री Sushmita Sen की मशहूर वेब सीरीज ‘आर्या 3’ की रिलीज डेट सामने आई है। जिसके चलते फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 3 नवंबर 2023 को सुष्मिता की ये वेब सीरीज मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वह पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी और तबीयत के चलते चर्चा में आई थी। वहीं इसके बाद वह अपनी सीरीज ‘ताली’ के लिए सुर्खियों में आई। लेकिन आज उनकी ‘आर्या 3’ को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी ये सीरीज का तीसरा सीजन है।

‘आर्या 3’ की रिलीज का अभिनेत्री ने दिया हिंट
अभिनेत्री ने पहले ही बताया था कि उनकी वेब सीरीज ‘आर्या’ का तीसरा सीजन आने वाला है। अब दर्शकों का वो इंतजार खत्म हो गया है। सुष्मिता सेन ने दोस्तों के साथ ‘आर्या 3’ की आधिकारिक रिलीज का हिंट साझा किया। पहली 2 सीरीज को भी फैंस का काफई प्यार मिला था। अब देखना होगा कि उनकी तीसरी सीरीज को कितना प्यार मिलता है।

सुष्मिता सेन की पोस्ट पर दर्शकों ने दिया ऐसा Reaction
सुष्मिता सेन ने एक वीडियो में लिखा, ‘शेरनी के लौटने का समय आ गया है।’ जैसे ही अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को दिखी तो हर किसी ने उन्हें प्यार दिया। ‘आर्या’ सीजन 3 आधिकारिक तौर पर 3 नवंबर, 2023 से Disney+Hotstar पर आएगी।
जानिए कब आया था पहला सीजन
गौरतलब है कि सुष्मिता सेन की ‘आर्या’ का पहला सीजन जून 2020 में आया था। उसने इसके साथ ही कमबैक किया था। इस सीरीज से अभिनेत्री ने ओटीटी डेब्यू भी किया था। खास बात यह है कि उसके मां का किरदार काफी दर्शकों को पसंद आया था। बता दें कि अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों में हर रोल अदा किया है। उनकी हर एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती है। जब अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा था तो करीब 2 महीने बाद उसने अप्रैल के आखिर में शूटिंग शुरू कर दी थी। यह शूटिंग जयपुर में हुई थी।

