/ Oct 16, 2026

नेता प्रतिपक्ष को मिली एस्कॉर्ट व्हीकल अब होने लगी खटारा..सीएम को भेजा है पत्र

मंडी, धर्मवीर -नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सुरक्षा में कोताही बरतने का मामला सामने आया है। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के नाते जयराम ठाकुर को प्रदेश सरकार की तरफ से जो एस्कॉर्ट व्हीकल नंबर एचपी 63 डी 0201 दी गई है वो खटारा हो चुकी है। यह गाड़ी 3 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी है। जयराम ठाकुर ने इस संदर्भ में प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है,लेकिन बावजूद इसके सरकार की तरफ से इस व्हीकल को बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
 जयराम ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री को स्वयं इस बात अहसास होना चाहिए कि पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्होंने किस तरह की एस्कॉर्ट व्हीकल दे रखी है। यह गाड़ी बार-बार सड़कों पर चलते-चलते हर कहीं खड़ी हो जा रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एस्कॉर्ट व्हीकल को बदलना तो दूर इसकी मेंटेनेंस के लिए भी पैसे नहीं दे रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इतना कर्ज ले रही है बावजूद इसके प्रदेश में नियमों के तहत कोई काम नहीं किया जा रहा है। यह कर्ज सिर्फ सरकार अपनी मौज मस्ती के लिए ही ले रही है जबकि दूसरों की इस सरकार को कोई चिंता ही नहीं है।
जयराम ठाकुर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सीपीएस और कैबिनेट रैंक वालों की फौज खड़ी कर दी गई है। इसके अलावा बहुत से विधायक ऐसे हैं जिन्हें लगभग जेड सिक्योरिटी प्रदान की गई है। ऐसे में प्रदेश सरकार इनकी सुख सुविधाओं पर कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सीपीएस और कैबिनेट रैंक वालों के आगे पॉयलट जबकि पिछे एस्कॉर्ट व्हीकल दौड़ाए जा रहे हैं। हद तो इस बात की कर दी गई है कि टैक्सियां तक हायर करके सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालकर यह सारी सुख सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार को इन सब बातों पर चिंतन करने की जरूरत है।

क्या होती है एस्कॉर्ट व्हीकल

किसी भी पूर्व सीएम को प्रदेश सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। यह सुरक्षा कर्मी हर समय पूर्व सीएम के साथ रहते हैं और इनकी गाड़ी हमेशा पूर्व सीएम की गाड़ी के पीछे चलती है। इन्हें सरकार की तरफ से दी जाने वाली गाड़ी को ही एस्कॉर्ट व्हीकल कहते हैं। इस व्हीकल की देखरेख सरकार की जिम्मेदारी होती है और एक निश्चित अवधि के बाद इसे बदला जाता है लेकिन जयराम ठाकुर की गाड़ी 3 लाख किमी चलने के बाद भी नहीं बदली जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.