/ Aug 31, 2026

लंबित डीए और एरियर पर मचे बवाल के बीच अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दो गुटों की सीएम से मुलाक़ात

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– लंबित डीए और एरियर के मुद्दे पर मचे बवाल के बीच गुटों में बंटे प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदीप ठाकुर और त्रिलोक चौहान गुट ने सीएम सुक्खू से सचिवालय में मुलाकात की है और कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से जेसीसी बुलाने की मांग की है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के प्रदर्शन के बाद दोनों कर्मचारी महासंघ गुट की यह मुलाक़ात काफी अहम थी,  जिसमें मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर थोड़ा वक्त मांगा है और मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।
सीएम ने कर्मचारियों के मुद्दे के समाधान के लिए मांगा थोड़ा समय
सीएम से मुलाक़ात के बाद कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. जिसमें कुछ मांगों को सीएम न माना भी है। महासंघ ने खाली पदों में भर्ती, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को OPS, एरियर और डीए की अदायगी, अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करने, करुणामुलक को नौकरी सहित तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है। एरियर और डीए को लेकर मुख्यमंत्री ने कुछ समय मांगा है और एक महीने बाद फिर से बैठक करने को कहा है। जेसीसी की बैठक को भी शीघ्र बुलाने की सीएम ने बात कही है। वहीं प्रदीप ठाकुर ने सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ को समर्थन देते हुए कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों को लेकर उनके साथ है,लेकिन भाषा की मर्यादा का सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ को ख्याल रखना चाहिए।
सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ का खुलकर नहीं किया समर्थन
वहीं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के त्रिलोक गुट ने भी मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर मुलाकात की और जेसीसी की बैठक बुलाए जाने की मांग सहित लंबित एरियर और डीए को जारी करने की मांग की। त्रिलोक चौहान ने अपने गुट को असली अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करार देते हुए कहा कि 90 विभागों के कर्मचारी उनके महासंघ से जुड़े हैं और उनको ही सरकार मान्यता देगी। वहीं सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के समर्थन के सवाल से पल्ला झाड़ते हुए त्रिलोक चौहान ने कहा कि वह सचिवालय कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्यादा अवगत नहीं है और मुख्यमंत्री से अगली बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.