/ Oct 16, 2026

आपदा प्रभावित लाहौल पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

Lahul spiti,24 September-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल-स्पीति जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं।इस दौरान वे केलॉंग सहित कई गांवों तक गए और खेतों में जाकर किसानों को हुए भारी नुकसान का जायज़ा लिया।

सरकार आपदा से अनजान,लोग मुसीबत में

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ने लाहौल घाटी में व्यापक तबाही मचाई है,लेकिन सरकार ने आँखें मूँद रखी हैं।खेतों में तैयार गोभी और मटर की फसल सड़ रही है क्योंकि सड़कें बंद हैं और किसान अपनी उपज बाज़ार तक नहीं पहुँचा पा रहे। इससे लाखों का नुकसान हो चुका है और महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि लिंडूर गांव धंस रहा है और कई घर खतरे में हैं।हालिंग गांव में दर्जनों घरों की ज़मीन बह चुकी है।सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे वरना पूरे गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं को वे केंद्र और राज्य सरकार तक पहुँचाएँगे। यदि मौजूदा सरकार मदद नहीं करती,तो भी लोग अपने दस्तावेज़ दुरुस्त रखें ताकि भविष्य में भाजपा सरकार आने पर उचित राहत पहुँचाई जा सके।

केंद्र ने भेजी मदद,राज्य सरकार खर्च कर रही कहीं और

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है। इसके अलावा 5500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता पहले ही दी जा चुकी है।लेकिन राज्य सरकार प्रभावितों तक राहत पहुँचाने के बजाय यह धन अन्य कार्यों पर खर्च कर रही है।

सीमेंट और डीज़ल के दामों पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने सीमेंट पर टैक्स घटाकर लोगों को राहत दी है,जबकि सुक्खू सरकार ने अतिरिक्त गुड्स टैक्स लगाकर दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीज़ल पर वैट बढ़ाने से भी प्रदेश की जनता को महँगाई का बोझ उठाना पड़ रहा है।

एचपीटीडीसी कर्मचारियों का वेतन संकट

जयराम ठाकुर ने कहा कि 24 तारीख होने के बावजूद एचपीटीडीसी के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि निगम ने इस वर्ष 107 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निगम लाभ में है तो कर्मचारियों की तनख्वाह क्यों नहीं दी जा रही?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.